अल्मोड़ाः हरेक आभूषण में समाई है कुमाऊं की खूबसूरती

उत्तर भारत का एक प्रमुख पहाड़ी प्रदेश है उत्तराखंड। इसकी राजधानी देहरादून है। इस प्रदेश का कुल क्षेत्रफल ५३,४८३ वर्ग किमी है, जिसे गढ़वाल और कुमाऊं परिमंडलों में बांटा गया है। यह राज्य अपने समृद्ध प्राकृतिक संसाधनों, सघन जंगलों, ग्लेशियर और बर्फीली चोटिय़ों के लिए भी प्रसिद्ध है। इसे देवभूमि के नाम से भी जाना जाता है, जहां पर भारत के चार धाम-बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री स्थित हैं। यह वह स्थान है, जहां कभी भगवान शिव रहते थे। उत्तराखंड के कुमाऊं हिमालयीय क्षेत्र में नंदा देवी सबसे ऊंची चोटी है, जो कि पूरी तरह से भारत में स्थित है। विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी भी उत्तराखंड के कुमाऊं हिमालयीय क्षेत्र में ही स्थित है, जहां पर २५० किस्म के जंगली फूल खिलते हैं, जिसे यूनेस्को ने विश्व धरोहर घोषित किया है। एस्कॉटकस्तूरी हिरण अभयारण्य और जिम कॉर्बेटवन्य जीव अभयारण्य के साथ हीजगेश्वर मंदिर यहां आनेवाले पर्यटकों के आकर्षण के केंद्र हैं।

उत्तराखंड की महिलाओं की बात करें तो प्रकृति रूपी मां ने उन्हें बेहद खूबसूरती प्रदान की है और सजने-संवरने के लिए उन्हें ज्यादा मेहनत करने की जरूरत नहीं है। फिर भी यहां की महिलाएं अपनी सुंदरता को निखारने के लिए आभूषण धारण करती हैं। इस क्षेत्र की महिलाओं के बीच लोकप्रिय कुछ आभूषणों में शामिल हैं- टीका, नथ, बुलक, मुनद, गुलोबंद, चारेव, मंगल सूत्र धागुला, पावची, चेन पट्टी इत्यादि।