प्लेटिनम नई उम्र के पुरुषों के लिए

भारतीय इतिहास में सबसे प्रतिष्ठित एवं प्रसिद्ध पीस पटियाला के महाराजा का पटियाला नेकलेस है। कार्टियर १९२८ में महाराजा के लिए नेकलेस बनाया था। इस आर्ट डेको शैली नेकलेस में प्लैटिनम में जड़ी डायमंड की पांच पंक्तियां थीं तथा इसमें तकरीबन १००० कैरेट के डायमंड्स लगे थे। इसके अलावा इसके सेंटर में डी बीयर्स के २३४.६९ कैरेट के कुशन-कट पेल येलो डायमंड लगा हुआ था। प्लेटिनम में उसकी दुर्लभता और शुद्धता प्रमुख गुण हैं जो एक अच्छे आदमी के गुणों के साथ अच्छी तरह से मेल खाता है। प्लेटिनम के आभूषणों की आज लोकप्रियता युवा भारतीयों के बीच कई गुणा बढ़ी है। इस समय भारत में पुरुषों की लक्जरी वस्तुओं का बाजार बढ़ा है और प्लेटिनम युवाओं में पहली पसंदीदा मेटल है। इस सेगमेंट में छोटे रिंग्स या पेंडेंट से लेकर चेन और ब्रैसलेट्स तक उभरे है। भारतीय युवाओं जिनकी उम्र २५ से ४० साल है, वे इस सेगमेंट के सबसे बड़े खरीदार हैं। इसे या तो वे स्वयं खरीदते हैं या विशेष अवसरों पर इन्हें गिफ्ट में मिलता है। पुरुष भी महिलाओं की तरह प्लेटिनम सगाई बैंड चाहने लगे हैं और इसे वे लव बैंड के रुप में अपनाने लगे हैं। लव बैंड ज्वैलरी मुंबई के बी एन ज्वैलर्स में उपलब्ध है और इसे आज भारत में एक निवेश के रुप में खरीदा जाने लगा है जबकि युवा इसे स्टाइल सेगमेंट के रुप में खरीदने को सोचता है।

प्लैटिनम की बढ़ती लोकप्रियता का एक कारण है, इसका सोने के मूल्य से सस्ता होना। आज एक ग्राम प्लैटिनम की कीमत २६०० से २७०० रुपए के बीच है जबकि एक ग्राम होल्ड की कीमत २८५० रुपए से २९०० रुपए के बीच है। पुरुषों की प्लैटिनम ज्वैलरी का वजन औसतन २०-३५ ग्राम का होता है और चेन तथा ब्रैसलेट्स में इसकी विविधता अधिक है। पुरुषों को भारी गहने खरीदने की आदत होती है। इसलिए इसमें धातु की मात्रा अधिक दिखती है। वर्ष २०१६ की तीसरी तिमाही में भारत की प्लेटिनम आभूषण की खुदरा बिक्री में सुधार हुआ और मांग में २०% की वृद्धि हुई। पुरुषों की प्लेटिनम आभूषण बढ़ावा दिया गया और यह तेजी से लोकप्रिय होने वाला ज्वैलरी साबित हुआ। इसकी रिंग्स, बैंगल्स, ब्रैसलेट्स और चेन अधिक लोकप्रिय हुए। पुरुषों में प्लैटिनम ज्वैलरी की बिक्री शहरीकरण, प्रयोज्य आय में लंबी अवधि के समय ग्रोथ और ज्वैलरी प्रमोशन की प्रभावशीलता कारण बढ़ी है।प्लैटिनम की बढ़ती लोकप्रियता का एक कारण है, इसका सोने के मूल्य से सस्ता होना। आज एक ग्राम प्लैटिनम की कीमत २६०० से २७०० रुपए के बीच है जबकि एक ग्राम होल्ड की कीमत २८५० रुपए से २९०० रुपए के बीच है। पुरुषों की प्लैटिनम ज्वैलरी का वजन औसतन २०-३५ ग्राम का होता है और चेन तथा ब्रैसलेट्स में इसकी विविधता अधिक है। पुरुषों को भारी गहने खरीदने की आदत होती है। इसलिए इसमें धातु की मात्रा अधिक दिखती है। वर्ष २०१६ की तीसरी तिमाही में भारत की प्लेटिनम आभूषण की खुदरा बिक्री में सुधार हुआ और मांग में २०% की वृद्धि हुई। पुरुषों की प्लेटिनम आभूषण बढ़ावा दिया गया और यह तेजी से लोकप्रिय होने वाला ज्वैलरी साबित हुआ। इसकी रिंग्स, बैंगल्स, ब्रैसलेट्स और चेन अधिक लोकप्रिय हुए। पुरुषों में प्लैटिनम ज्वैलरी की बिक्री शहरीकरण, प्रयोज्य आय में लंबी अवधि के समय ग्रोथ और ज्वैलरी प्रमोशन की प्रभावशीलता कारण बढ़ी है।

एक सफल ईवारा ब्लेसिंग कैंपेन और पुरुषों के लिए प्लैटिनम ज्वैलररी के प्रमोशन के कारण मार्केट में प्लैटिनम की नई मांग निकली है और इसके इस साल १६ प्रतिशत की दर से बढ़ने का अनुमान लगाया गया है। प्लेटिनम गिल्ड ऑफ इंडिया द्वारा किए गए एक अध्ययन में उल्लेख किया गया है कि पुरुषों की प्लेटिनम ज्वैलरी की बिक्री गत साल समग्र प्लैटिनम ज्वैलरी की बिक्री में ५३% जितना था। एक ऐसा देश जहां सोना के लिए प्यार अधिक रहता है, वहां आज दुनिया भर में खपत के मामले में प्लैटिनम ज्वैलरी का चौथा सबसे बड़ा बाजार है। और वह भी उच्च मध्यम वर्ग के पुरुषों में। पुरुष महिलाओं की तरह नकचढ़ा ग्राहक नहीं होते। वे इस धातु की सुंदरता के कारण इसके सिंपल पीसेस विभिन्न फिनिशेस या टेक्चर्स के साथ अधिक पसंद करते हैं। इसके अधिक घनत्व के कारण इस धातु पर वेयर एंड टियर बहुत कम होते हैं।

केवल कुछ पुरुष ही इसे और आकर्षक बनाने के लिए डायमंड जड़ित उत्पादों को पसंद करते हैं, अधिकांश लोग इसे हर रोज सादे में पहनना अधिक पसंद करते हैं। जहां तक इसके डिजाइन की बात है, तो इसे पुरुषों के इसे डिजाइन करना काफी आसान है। यहाँ मैं प्लैटिनम के एक डिजाइनर ब्रैसलेट पीस की डिजाइन के बारे में बात करेंगे। मैं पुरुषों के लिए एक अलग प्रेरणात्मक उत्पाद देख रहा था, और अपने कार्यालय की सीढ़ियों से नीचे जा रहा था, मैंने एक प्रीमियम कार के सामने के ग्रिल को देखा और मैंने तभी उसे अपने अगले प्लैटनिम पीस के रुप में तैयार करने के फैसला किया। मैंने उसके अवधारणाओं पर आधारित कुछ रेखाचित्र तैयार किए और उसके बनाने का फैसला किया। वह ईवारा ब्रैसलेट के रुप में तैयार हुआ जिसे मुंबई के बीएन ज्वैलर्स ने तैयार किया।

मुझे इसके तैयार करने में दूसरी बात यह थी कि मुझे इसमें विभिन्न स्तर के आयाम तैयार करने थे जो पहनने पर प्रमुखता से दिखे। एक और महत्वपूर्ण कारक था उसका कलाई पर अच्छी तरह से फिट होना। जिससे कि कंपोनेंट्स में अच्छा लचीलापन बना रहे। जब इसके आकार पर काम कर रहे हैं तो हमने हमने उसे डिजाइन के साथ विकसित किया। चूंकि यह ईवारा पुरुषों के लिए था, इसलिए मैंने इसके की फैक्टर बॉंड को जोड़ा है जो इसके डिजाइन का अभिन्न भाग है जो इनके संबंध को मजबूत बनाता है। तो हमने तांग लॉक के रुप में इसका डिजाइन बनाया और उसे मेन पीस के साथ लिंक किया। पुरुषों के लिए प्लैटिनम के अन्य नियमित उत्पाद हैं-कफलिंक्स, कुर्ता, शेरवानी बटन, सोलिटेयर स्टड, चश्मे का फ्रेम और वॉच स्ट्रैप्स। कस्टोमाइज्ड पेंडेंट और अस्ट्रो रिंग्स की मांग में पर्याप्त वृद्धि हुई है। हम कुछ प्रसिद्ध श्रेणियों कलम, ब्रांचेस, मनी क्लिप्स आदि को भी नजरअंदाज नहीं कर सकते। पुरुषों के लिए प्लैटिनम ज्वैलरी की मांग बढ़ाने के लिए डिजिटल मीडिया का उपयोग किया जा सकता है और इसे विपणन कार्यक्रमों से जोड़ा जा सकता है और युवाओं में इसे अच्छी तरह से पेश किया जा सकता है जिससे कि वे इससे एकीकृत हों और भावनात्मक रूप से जुड़े।