तान्या रस्तोगी के अवधी रॉयल्स स्टेटमेंट कलेक्शन का अनावरण

आभूषण पारखी तान्या रस्तोगी जो अवधी रॉयल्स के युग के गहनों के निर्माण के लिए प्रख्यात हैं, ने एक बार फिर स्टेटमेंट नेकलेसेस को ग्राहकों के लिए पेश किया है। यह कलेक्शन भी शाही युग से प्रेरित है और इसके प्रत्येक पीस में भारत की विभिन्न संस्कृतियों शाही तत्वों को शामिल किया गया है इसमें दक्षिण, राजवाड़ा और कुछ नवाबों के नाम भी शामिल हैं।

इस कलेक्शन का मुख्य केंद्र इसमें सम्मिलित जेमस्टोन्स जैसे रुबीज, एमराल्ड (पन्ने) और पल्र्स (मोती) हैं। इन्हें १८ कैरेट येलो गोल्ड में पिरोया गया है। इसमें कुछ स्टेटमेंट पेंडेंट भी हैं। इसमें इंचैंटिंग हेयरलूम ज्वैलरी और डिजाइनें हैं जो पूरी तरह से आधुनिक सौंदर्यशास्त्र और शाही शैलियों को संतुलित करते हैं।

इन ज्वैलरी को पारंपरिक सैर या शादी में पहना जा सकता है जो दूसरों से एकदम अलग ही अपनी सुंदरता बिखेरेगा। असाधारण गुणवत्ता और राजसी स्वाद के साथ बनाये गये इस अति सुंदर ज्वैलरी की पीसेस शाही होने के साथ साथ ऐतिहासिक कला और परिष्कार युक्त हैं।