ग्रोवर ज्वैल्स लिमिटेड
आधुनिक सुविधाओं और कुशल टीम के साथ बना रहे विश्वस्तरीय ज्वैलरी

Grover Jewells ग्रोवर ज्वैल्स लिमिटेड, दिल्ली के एमडी श्री दीपक कुमार गोयल के साथ एक विशेष बातचीत के दौरान द न्यू ज्वैलर ब्यूरो ने आधुनिक मैनुफैक्चरिंग युनिट पर उनकी राय ली, जिसमें विश्वस्तरीय सुविधाएं एवं बेहद कुशल कारीगर कार्यरत हैं। बातचीत के दौरान श्री ग्रोवर ने प्रशिक्षण एवं कस्टमर सर्विस के महत्व के बारे में बताया, जो किसी भी कंपनी के विकास की रीढ़ है। इस बातचीत के कुछ अंश इस प्रकार हैंः

ग्रोवर ज्वैल्स लिमिटेड आज जैम एंड ज्वैलरी उद्योग का जाना-माना नाम है। हमें उन मुख्य कारकों के बारे में बताएं जो कंपनी के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं? संस्थापकों के दृष्टिकोण पर भी रोशनी डालें?

ग्रोवर ज्वैल्स लिमिटेड का विकास मुख्य रूप से इसके संस्थापक श्री दीपक कुमार ग्रोवर के सशक्त दृष्टिकोण एवं कड़ी मेहनत का परिणाम है। ज्वैलरी उद्योग में 15 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने 2010 में कंपनी की शुरूआत की। उनका उद्देश्य ज्वैलरी निर्माण में पारम्परिक भारतीय तरीकों और आधुनिक तकनीकों के संयोजन को शामिल करना था। एक छोटी सी वर्कशॉप में सिर्फ दो मशीनों से शुरू हुई यह कंपनी आज दिल्ली के लॉरेन्स रोड़ में आधुनिक मैनुफैक्चरिंग युनिट बन गई है। उनके नेतृत्व में कंपनी चेन-फोकस्ड बिज़नेस से बढ़कर संपूर्ण ज्वैलरी ब्राण्ड बन चुकी है, जिसके दो शोरूम करोल बाग और चांदनी चौक में हैं तथा मैनुफैक्चरिंग युनिट लॉरेन्स रोड़ में है। इनोवेशन, ईमानदारी, गुणवत्ता एवं नैतिक प्रथाओं पर ध्यान केन्द्रित करते हुए कंपनी ने देश भर में नाम कमाया है। एक मामूली शुरूआत से लेकर भरोसेमंद ब्राण्ड बनने तक उनका दृष्टिकोण ग्रोवर ज्वैल्स लिमिटेड को निरंतर विकास एवं उत्कृष्टता के लिए मार्गदर्शन देता रहा है।

ग्रोवर ज्वैल्स लिमिटेड की आधुनिक मैनुफैक्चरिंग युनिट दिल्ली में है। क्या आप इस फैक्टरी में इंस्टॉल की गई आधुनिक सुविधाओं के बारे में हमारे पाठकों को कुछ बताएंगे?

ग्रोवर ज्वैल्स लिमिटेड के अपनी आधुनिक एवं तकनीकी दृष्टि से उन्नत मैनुफैक्चरिंग युनिट पर गर्व है। इस युनिट में लगाई गई हाई-टेक मशीनरी को इटली, जर्मनी और तुर्की से आयात किया गया है। फैक्टरी के डिज़ाइन की बात करें इसमें पारम्परिक कारीगरी और विश्वस्तरीय टेक्नोलॉजी का संयोजन एक ही छत के नीचे दिखाई देता है। इसमें आधुनिक कास्टिंग मशीनें, सीएडी/सीएएम डिज़ाइन सिस्टम, लेज़र कटिंग टूल्स और ऑटोमेटेड पॉलिशिंग युनिट्स हैं जो सटीकता एवं स्थिरता के साथ ज्वैलरी बनाने में मदद करती हैं। इस युनिट में गुणवत्ता की जांच के लिए भी विशेष सेक्शन है, जहां हर पीस की शुद्धता, क्षमता एवं फिनिश की जांच की जाती है। यहां इटेलियन स्टाइल ज्वैलरी, लाईटवेट सीज़ैड कलेक्शन और हाथ से बने डिज़ाइनों के लिए विशेष ज़ोन हैं। मैनुफैक्चरिंग युनिट सुगम उत्पादन एवं बेहतरीन परिणामों को सुनिश्चित करती है। कुशल कारीगरी एवं विश्वस्तरीय टेक्नोलॉजी का संयोजन सुनिश्चित करता है कि ग्रोवर ज्वैल्स ऐसी ज्वैलरी डिज़ाइन करे जो सौंदर्य एवं गुणवत्ता के अंतर्राष्ट्रीय मानकों पर खरी उतरे।

Grover Jewells 1

कंपनी की कुशल टीम के बारे में हमें कुछ बताएं। साथ ही उपभोक्ताओं को सेवाएं प्रदान करने में ‘प्रशिक्षण’ के महत्व पर भी रोशनी डालें?

ग्रोवर ज्वैल्स की क्षमता इसकी उच्च कुशल एवं समर्पित टीम में निहित है, जो उपभोक्ताओं को भव्यता, गुणवत्ता एवं भरोसा प्रदान करने में मुख्य भूमिका निभाती है। हमारी टीम के सभी सदस्य हेनरी हार्विन- सर्टिफाईड प्रोफेशनल्स हैं, जिनके पास प्रोडक्ट्स के बारे में ज्ञान, पेशेवर संचार कौशल और उपभोक्ता उन्मुख दृष्टिकोण है। कंपनी निरंतर प्रशिक्षण को महत्व देती है तथा टीम को उद्योग जगत के रूझानों एवं उपभोक्ताओं की बदलती उम्मीदों के बारे में अपडेट रखने के लिए नियमित रूप से कौशल विकास प्रोग्राम संचालित करती है। हाल ही में ग्रोवर ज्वैल्स लिमिटेड ने टीम का आत्मविश्वास, सेवाओं की गुणवत्ता बढ़ाने एवं उपभोक्ताओं को बेहतर अनुभव प्रदान करने के लिए विशेष सेल्स एवं सॉफ्ट स्किल्स सेमिनार का आयोजन भी किया था। प्रशिक्षण पर यह फोकस सुनिश्चित करता है कि हमारे शोरूमों में आने वाले हर उपभोक्ता को न सिर्फ खूबसूरत ज्वैलरी मिले, बल्कि गर्मजोशी से भरपूर पेशेवर सहायता और हर ज़रूरी जानकारी भी दी जाए।

ग्रोवर ज्वैल्स लिमिटेड, ज्वैलरी की शानदार और व्यापक रेंज लेकर आते हैं। भारत में विस्तार और अंतर्राष्ट्रीय बाज़ारों में प्रवेश के लिए आपकी क्या योजनाएं हैं?

ग्रोवर ज्वैल्स लिमिटेड ज्वैलरी की व्यापक और शानदार रेंज पेश करते हैं। ब्राण्ड भारत और विदेशों में अपनी पहुंच का विस्तार कर रहा है। भारत में कंपनी ने कई और शोरूम खोलने की योजना बनाई है ताकि अधिक से अधिक उपभोक्ता हमारी गुणवत्ता एवं कारीगरी का अनुभव पा सकें। इंटरनेशनल स्तर पर देखें तो ग्रोवर ज्वैल्स पहले से अपने प्रोडक्ट्स को यूएई एवं ऑस्ट्रेलिया में निर्यात कर रहा है। प्रोडक्ट्स की गुणवत्ता, आधुनिक डिज़ाइनों एवं उपभोक्ताओं के भरोसे पर ध्यान केन्द्रित करते हुए ग्रोवर ज्वैल्स लिमिटेड ने आने वाले सालों में भारत एवं विश्वस्तरीय बाज़ारों में विस्तार का लक्ष्य रखा है।

आपके अनुसार, प्रदर्शनियों में भाग लेने का क्या महत्व है? आपने अपने प्रोडक्ट्स को प्रदर्शनियों में प्रस्तुत करने के लिए क्या योजनाएं बनाई हैं? क्या आप प्रदर्शनी के क्षेत्र को ध्यान में रखते हुए डिज़ाइन पेश करते हैं?

ग्रोवर ज्वैल्स के लिए प्रदर्शनियों में हिस्सा लेना बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि इससे हमें खरीददारों के साथ सीधे जुड़ने, नए रूझान समझने तथा बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं को अपना नया कलेक्शन दिखाने का मौका मिलता है। प्रदर्शनियां हमें ऐसा मंच प्रदान करती हैं, जिसके ज़रिए हम अपनी कारीगरी, अपने डिज़ाइनों को पेश कर सकते हैं, इससे हमारे कारोबारी संबंध मजबूत होते हैं। हम हर डिस्प्ले के लिए हमारे सर्वश्रेष्ठ पीस लेकर आते हैं। जी हां, हम क्षेत्र को ध्यान में रखते हुए ही डिज़ाइन चुनते हैं ताकि आगंतुकों को उनकी पसंद एवं सांस्कृतिक शैली के अनुसार ज्वैलरी मिले।

ग्रोवर ज्वैल्स लिमिटेड आगामी बड़ी प्रदर्शनियों में हिस्सा लेने के लिए उत्साहित हैं। जिसमें 9-12 जनवरी 2026 तक स्टॉल नंबर 3Q395A] हॉल नंबर 3, ज्वैलरी बॉम्बे एग्ज़िबिशन, 28 फरवरी -2 मार्च 2026 तक ज्वैलरी और जेम दिल्ली एग्ज़िबिशन शामिल है, जहाँ हम स्टॉल नंबर ए 14, हॉल नंबर 1 और बैंगलुरु में आईआईजेएस तृतीया में मौजूद रहेंगे।