|
|
|
|
|
|
कर्मचारियों के लिए कल्याण के लिए अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए हरी कृष्णा एक्सपोर्ट्स ने एक हेल्थ एंड वैलनैस सेमिनार का आयोजन किया जिसका विषय था ‘‘मास्टर यॉर हेल्थ- लर्न हाओ टू लिव अ डिज़ीज़-फ्री लाईफ इन मॉडर्न वर्ल्ड’’। सेमिनार में 650 से अधिक कर्मचारियों और उनके परिवारजनों ने हिस्सा लिया। मुंबई के विले पार्ले (वेस्ट) में स्थित मुकेश पटेल ऑडिटोरियम में आयोजित इस सत्र का संचालन ओजस लाईफ के संस्थापक एवं न्यूरोपैथ श्री अतुल शाह ने किया। उन्होंने जीवनशैली के सही तरीकों, तथा जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों की रोकथाम एवं इलाज तथा शरीर एवं मन के बीच संतुलन बनाने से जुड़े रूझानों पर रोशनी डाली। कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले गणमान्य उपस्थितगणों में मोतीलाल ओसवाल ग्रुप के चेयरमैन श्री मोतीलाल ओसवाल, अजंता फार्मा के सह-संस्थापक श्री मधुसूदन अग्रवाल और युगांडा के महावाणिज्य दूत शामिल थे; इनके साथ-साथ अन्य विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति ने भी इस पहल को और अधिक महत्वपूर्ण बना दिया। सेमिनार का उद्देश्य आज की तेज़ी से भागती दुनिया में निवारक स्वास्थ्य देखभाल एवं जीवनशैली के सस्टेनेबल तरीकों के बारे में जागरुकता बढ़ाना था। इस इंटरैक्टिव सत्र ने प्रतिभागियों को व्यवहारिक ज्ञान पाने तथा अपने रोज़मर्रा के जीवन में स्वस्थ आदतें अपनाने के लिए प्रेरित किया। श्री घनश्याम ढोलकिया, संस्थापक एवं एमडी, हरी कृष्णा एक्सपोर्ट्स ने कहा, ‘‘हरी कृष्णा एक्सपोर्ट्स में हमारा मानना है कि सही मायनों में सफलता हमारे लोगों और उनके परिवारों के कल्याण पर आधारित होती है। यह सेमिनार उन्हें स्वास्थ्य के बारे में जागरुक बनाने तथा निवारक, सस्टेनेबल एवं सजग जीवनशैली के लिए प्रोत्साहित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। हम अपने कर्मचारियों को न सिर्फ पेशेवर रूप से सहयोग प्रदान करना चाहते हैं, बल्कि उन्हें स्वस्थ एवं खुशहाली जीवन जीने के लिए प्रेरित भी करना चाहते हैं।’’ कार्यक्रम का समापन ओजस लाईफ द्वारा आयोजित एक वैलनैस डिनर के साथ हुआ, जहां समुदायों को सजग जीवनशैली को अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। इस तरह की पहलों के माध्यम से हरी कृष्णा एक्सपोर्ट्स अपने कर्मचारियों एवं उनके परिवारों के लिए स्वास्थ्य, देखभाल एवं समग्र विकास की संस्कृति को बढ़ावा देना जारी रखे हुए है।
|