विजय एक्सपोर्ट्स अब बना विजय एटेलियर फाइन ज्वैल्स प्रा. लिमिटेड
मैनुफैक्चरिंग में बेहतरीन काम की विरासत जिसे डिज़ाइन-आधारित एटेलियर के माध्यम से नया रूप दिया गया है

विजय एक्सपोर्ट्स एक नाम जो दशकों से भरोसे, गुणवत्ता और बड़े पैमाने पर मैनुफैक्चरिंग के लिए जाना जाता है- अब विजय एटेलियर फाइन ज्वैल्स प्रा. लिमिटेड के रूप में विकसित हो गया है। यह बदलाव मैनुफैक्चरिंग के क्षेत्र में ब्रांड की पहचान से आगे बढ़कर डिज़ाइन-आधारित ‘एटेलियर’ की ओर स्वाभाविक प्रगति को दर्शाता है।

नाम भले ही बदल रहा है, लेकिन ब्राण्ड की बुनियाद में कोई बदलाव नहीं आए हैं। विजय एटेलियर आज भी सटीकता, विश्वसनीयता और मैनुफैक्चरिंग की उत्कृष्टता जैसे सिद्धांतों पर खड़ा है। यह बदलाव डिज़ाइन, सामग्री एवं रूप पर ज़्यादा फोकस के साथ अधिक स्पष्ट दिशा लेकर आया है।

आज विजय एटेलियर फाइन ज्वैल्स प्रा. लिमिटेड को RUCOS™ (रोज़कट और अनकट ओपन सैटिंग) डायमंड ज्वैलरी में भारत के अग्रणी निर्माता और निर्यातक के रूप में जाना जाता है, यही कैटगरी ब्राण्ड को परिभाषित करती है। एटेलियर की क्षमता इसकी बहुमुखी प्रतिभा में निहित है- जो विभिन्न श्रेणियों में काम करते हुए उपभोक्ताओं की ज़रूरतों को ध्यान में रखते हुए आभूषण लेकर आते हैं।

आधुनिक मैनुफैक्चरिंग युनिट, अत्याधुनिक मशीनरी और लगातार तकनीकी प्रगति के साथ विजय एटेलियर सभी आभूषणों में निरंतरता, सटीकता को सुनिश्चित करता है। मार्केट में बढ़ रही जागरुकता और उपभोक्ताओं की बदलती पसंद को ध्यान में रखते हुए ब्राण्ड डिज़ाइन एवं मैनुफैक्चरिंग दोनों में अग्रणी है।

विजय एटेलियर अपनी विश्वस्तरीय मौजूदगी का विस्तार कर रहा है। अपनी मैनुफैक्चरिंग क्षमता और एटेलियर की प्रत्यास्थता के संयोजन द्वारा यह ऐसी ज्वैलरी लेकर आता है जो डिज़ाइन में खास और निर्माण में सटीक होती है।

विजय एटेलियर फाइन ज्वैल्स प्रा. लिमिटेड 29 मई से 1 जून के बीच जेसीके लास वेगस बूथ 43043 में अपने नए कलेक्शन को पेश करेगा तथा इस शो में त RUCOS™ डायमंड ज्वैलरी प्रदर्शित करने वाले पहले भारतीय निर्माता और निर्यातक के रूप में अपनी विशेष पहचान बनाएगा।