|
||
|
आकाश अंबानी के साथ सात फेरे लेंगी श्लोका मेहता |
श्लोका और आकाश सुप्रसिद्ध धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ाई कर चुके हैं। श्लोका मेहता ने एंथ्रोपोलोजी की पढ़ाई प्रिंसटन यूनिवर्सिटी से की है जबकि उन्होंने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स एंड पोलिटिकल साइंस से लॉ में मास्टर्स किया है। मेहता परिवार और अंबानी परिवार लंबे अरसे से एक दूसरे को जानते हैं। आकाश रिलायंस जियो के निदेशक हैं। साथ ही आईपीएल फ्रेंचाइजी मुंबई इंडिय़ंस के सह मालिक भी हैं। उन्होंन अमेरिका की ब्राउन यूनिवर्सिटी से अर्थशास्त्र की पढ़ाई की है। श्लोका रोजी ब्लू की डायरेक्टर हैं। साथ ही कनेक्ट फॉर नामक संगठन की संस्थापक भी हैं। यह संगठन कई एनजीओ को बड़ी संख्या में वॉलिंटियर्स के साथ जोड़ता है। सगाई समारोह के लिए सिक्स डायर वाला केक मुंबई के केक डिजाइनर बंटी महाजन द्वारा डिजाइन किया गया था, जिसके गोल्डन टॉप पर युगल का नाम लिखा गयाथा। सफेद और पीच फूलों से सजाए गए केक में ह्वाइट और गोल्ड लेयर्स थी, जिसके प्रत्येक टायर (स्तर) में सोने का गहन काम था।
|