ऐशप्रा जेम्स एंड ज्वैल्स द्वारा टेंपल ज्वैलरी कलेक्शन
कथा के साथ डिवाइन एरा का फिर से शुभारंभ

ऐशप्रा जेम्स एंड ज्वैल्स ने इस ब्राइडल सीजन में एक टेंपल ज्वैलरी कलेक्शन कथा के साथ महाकाव्य लोक कथा की भव्यता को वर्णित किया है। २२ कैरेट के येलो गोल्ड में तैयार इस कलेक्शन में नेकपीसेस, चोकर्स, कफ्स और स्टेटमेंट इयरिंग्स शामिल हैं। ये भी अपनी कलात्मकता के प्रतीक हैं। इसके प्रत्येक पीस में भारतीय देवताओं और देवी-देवताओं की दिव्य वास्तुकला और इंडियन हेरिटेज टैंपल के बाह्य नक्काशियां खुदी हुई हैं।

कथा का अर्थ है एक कालातीत कहानी, एक श्रद्धेय कल्पित कहानी, दिल से निकली एक कविता है जो भारतीय दुल्हनों की सुंदरता का वर्णन करती हैं। इस कलेक्शन की शानदारता, शानदार शिलालेखों की विलक्षणता विशेष दिन के उत्साहपूर्ण आकर्षण को पूरा करती है।

प्रत्येक मास्टरपीस की कलात्मकता भारतीय पौराणिक कथाओं से प्रेरित हैं। इसके प्रत्येक डिजाइन में सोने की महता है जिसमें फाइन कट डायमंड्स और प्रेसियस स्टोन्स की चमक मौजूद रहती है। पर्ल के की शाही अंदाज ने इसके प्रत्येक ज्वैलरी को पुरातनता का एक प्रतीक बनाकर संग्रहित किया है। टैंपल ज्वैलरी दक्षिण भारत में प्रसिद्ध कला-रूप है। इसका संबंध १२ सदी के दौरान चोल के शासनकाल से है। इस उत्कृष्ट कला को यूपी में ऐशप्रा जेम्स एंड ज्वैल्स लाए हैं।

अति सुंदर और बेजोड़ कथा कलेक्शन एक अनन्त आशीर्वाद है। भारतीय दुल्हनें अपनी शादी में इसकी भव्यता को एक खजाने के रुप में सहेज सकती हैं और अगली पीढ़ी तक के लिए एक यादगार के रुप में रख सकती हैं। यह कलेक्शन ऐशप्रा के सभी आउटलेट्स में उपलब्ध हैं।