बीवीसी वेंचर्स ने अपने ४० प्रतिशत कर्मचारियों के ५ साल तक के सतत योगदान के सम्मान में मनाया मिलियनाइट

बीवीसी ग्रुप ऑफ कंपनीज के पहले वार्षिक समारोह मिलियनाइट को ४० प्रतिशत ऐसे कर्मचारियों के नाम समर्पित किया गया जिन्होंने लंबे समय तक कंपनी के विकास में अपनी प्रतिबद्धता दिखलाई है। ऐसे तकरीबन १८० कर्मचारी थे जिन्होंने ग्रुप में ५ साल से लेकर ३५ साल तक कंपनी में अपनी सेवाएं दी हैं। इनके सम्मान में कंपनी ने १७ जनवरी, २०१५ को मुंबई के बीकेसी एमसीए क्लब में भव्य पार्टी का आयोजन किया। इस अवसर पर बीवीसी वेंचर्स के निदेशक भाविक चेनॉय ने कहा कि यह बीवीसी वेंचर्स के लिए सबसे महत्वपूर्ण दिन है। हम अपने और समूह के कर्मचारियों की सफलता एवं प्रगति का जश्न मना रहे हैं। बीते दो साल में बीवीसी वेंचर्स का कारोबार चार गुना बढ़ा है और यह हमारे कर्मचारियों की कंपनी के कारोबार में लंबे समय से लगन के कारण साकार हुआ है। हम उनके समर्पण और समर्थन के आभारी हैं। इसलिए हमने उन्हें अपनी इस सफलता में भागीदार बनाया है।

कंपनी के ४० प्रतिशत कर्मचारी ५ साल से ज्यादा समय से समूह के साथ जुड़े हैं और इनके कंपनी छोड़ने की दर २ प्रतिशत से भी कम है। बीवीसी मिलियनाइट को अब हर साल ग्रुप की कंपनियों के कर्मचारियों को प्रेरित करने और ग्रुप के विकास तथा लक्ष्यों को प्राप्त करने आयोजित किया जाएगा।

श्री भाविक चेनॉय ने कंपनी के ५०० से अधिक कर्मचारियों को संबोधित किया और कंपनी के चेयरमैन श्री उदय चेनॉय के हाथों लंबे समय तक काम करने वाले कर्मचारियों को ट्राफियां प्रदान की।

बीवीसी ग्रुप की स्थापना १९६० में हुई थी। कंपनी लॉजिस्टिक्स में समानों की आवाजाही और सेवाएं, सुरक्षा और पर्यटन के क्षेत्र में अग्रणी है। यह ग्रुप अपने क्षेत्र में मार्केट लीडर है। बीवीसी अपने हितधारकों के विकास अपने इंडस्ट्री में एक बेंचमार्क स्थापित करने अथक कार्य कर रहा है।