पोपले ग्रुप द्वारा ओमेगा के भव्य टाइमपीसेस का प्रदर्शन

भारत और मध्य पूर्व में ८५ वर्षों से अधिक अपनी उपस्थिति दर्ज करने वाले लक्जरी और लाइफस्टाइल के अंबेसडर पोपले समूह ने ओमेगा के भव्य टाइमपीसेस के प्रदर्शन के लिए मुंबई के गै्रडं हयात में सेलिब्रेशन का आयोजन किया। इस अवसर पर, ओमेगा ने पुरुषों और महिलाओं दोनों के लिए विशेष रुप से डिजाइन किए गए अपने उत्कृष्ट टाइमपीसेस का प्रदर्शन किया। ओमेगा के टाइमपीसेस अपने आप में बेहतरीन शैली और टेक्नोलोजी से परिपूर्ण हैं। ओमेगा घडि़यों की श्रृंखला निश्चित रूप उच्चस्तरीय हैं जिनका मैच करना अत्यंत कठिन है। इसके महिलाओं के कलेक्शन में डायमंड जड़ी घडि़यां है और जिन्हें सोने में क्राफ्ट किया गया है जबकि पुरुषों के कलेक्शन में आधुनिकता और टाइटेनियम की हल्की परत युक्त है जो पहनने में अत्यंत कंफर्ट और स्टाइल का एहसास दिलाती हैं। इस कलेक्शन के टाइमपीसेस मुंबई के बांद्रा स्थित ग्रैंड हयात में और ओपेरा हाउस स्थित पोपले के आउटलेट्स पर उपलब्ध हैं। ओमेगा की ये घडि़यां इन्नोवेटिव टेक्नोलोजी और स्टनिंग डिजाइन वाली हैं जो हर पीढ़ी आकर्षित करती हैं। इन डिजाइनों में एक मजबूत, करिश्माई स्पर्श और रॉयल्टी का प्रतिबिंब है। घडि़यों का यह विशेष संग्रह किसी भी उम्र पुरुषों और महिलाओं के लिए एकदम सही है और किसी भी उत्सव और सामाजिक अवसर के अनुरूप इन्हें पहना जा सकता है। इस कलेक्शन में खूबसूरती और आकर्षक डिजाइन पिरोई गई है। इन डिजाइनों की आभा इतनी बेज़ोड है कि पहनने वाले के व्यक्तित्व में अभिनव निखार आ जाता है।

पोपले समूह ने सेलिस्टियल कलेक्शन का डिसप्ले किया है जो पारंपरिक और आधुनिक ज्वैलरी का फ्यूजन है। इनमें ग्राहकों के दिलों को जीतने का जज्बा है। संग्रह विभिन्न हस्तियों को सूट करता है और परंपरा के मूल्यों को आधुनिकता के साथ संतुलित करता है। बॉलीवुड अभिनेत्री तनीषा मुखर्जी इस अवसर पर उपस्थित थी। श्री राजीव पोपले, निदेशक पोपले एंड संस ने इस अवसर पर कहा कि हमें ओमेगा ब्रांड के जुड़ कर अत्यंत खुशी हो रही है। ओमेगा के कलेक्शनों में हमेशा आकर्षक डिजाइनों का समावेश होता है और वे एक सर्वोत्कृष्ट मानक बनाए हुए हैं। हमारा अपने ग्राहकों को सतत विशिष्टता प्रदान करने का निरंतर प्रयास रहता है।

पोपले ग्रुप वॉचेस, असेसरीज, लक्जरी कम्युनिकेशन, राइटिंग इंस्ट्रूमेंट्स और गिफ्ट्स के साथ साथ फाइन ज्वैलरी के रिटेल में अग्रणी है। पोपले का स्वैच ग्रुप के साथ भी मजबूत गठज़ोड है।